फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Complete prohibition implemented in Gaundar village

Rudraprayag News: गौंडार गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू

Sun, 03 May 2026 04:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 03 May 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
Complete prohibition implemented in Gaundar village
गौंडार में शराब बंदी लागू करने के लिए एकजुट हुई महिलाएं। स्रोत संगठन
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ। मद्महेश्वर घाटी के सुदूरवर्ती गांव गौंडार गांव को नशामुक्त करने के लिए महिला मंगल दल ने पूरे गांव में पूर्ण शराबबंदी का एलान किया है। अब से गांव की सीमा में शराब पीने, बेचने या किसी भी समारोह में इसका इस्तेमाल करने पर 21 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। फैसले को ग्राम प्रधान, गांव की देखरेख समिति के सरपंच और नवयुवक मंगल दल का भी पूर्ण समर्थन मिला। शनिवार सुबह महिला मंगल दल की महिलाओं ने गांव के बणद्यौ धार से लेकर वन तोली तोक की पगडंडियों पर तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद महिला मंगल दल की अध्यक्ष प्रतिभा देवी के नेतृत्व में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव तैयार किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति से 21 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। इस अवसर पर वीना देवी, विनीता देवी, कविता देवी, रेखा देवी, प्रीति देवी, शिवानी, गीता, दीपा, सरला आदि ने जागरूकता रैली में शामिल रही। बैठक में ग्राम प्रधान अनूप पंवार, जसपाल सिंह पंवार, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष अरविन्द पंवार, शाखा देवी , सुनीता देवी, कुंवरी देवी, ममता, नीलम, रोशनी, जौंकी देवी, नंदा देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी आदि उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed