फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Complete online tasks on time: SP

ऑनलाइन होने वाले कार्यों को समय पर पूरा करें : एसपी

Thu, 11 Jan 2024 06:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Complete online tasks on time: SP
गुप्तकाशी। पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने थाना गुप्तकाशी का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी सहित अन्य कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों व अन्य दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया। साथ ही ऑनलाइन होने वाले कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने केदारनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए थाना परिसर का सौंदर्यीकरण के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रस्ताव बनाकर कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस कार्मिकों से संवाद करते हुए उनकी नौकरी सहित घर-परिवार की समस्याओं के बारे में पूछा। कहा कि, किसी भी कर्मचारी को कोई दिक्कत हो तो वह खुलकर उन्हें बता सकता है, जिससे उचित मदद की जा सके। उन्होंने कार्मिकों को ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। इस मौके पर सीओ विमल रावत, सीओ हर्षवर्धनी सुमन, थाना प्रभारी निरीक्षक अजट जाटव, फाटा चौकी प्रभारी विजय शैलानी, उप निरीक्षक राखी बिष्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed