{"_id":"573c757d4f1c1b7406ac719d","slug":"communication-network-being-strong-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में मजबूत किया जा रहा है संचार तंत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में मजबूत किया जा रहा है संचार तंत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 18 May 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ
केदारनाथ में संचार तंत्र को मजबूत करने के लिए अब एयरटेल भी अपना टावर लगाएगा। कंपनी की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। वहीं, बीएसएनएल धाम में स्थापित टावर की क्षमता बढ़ा रहा है। इन सुविधाओं के मिलने से धाम में एक समय में पांच हजार से अधिक लोग मोबाइल सेवा से संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
आपदा के बाद केदारनाथ धाम में सुरक्षा, संचार और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासन स्तर पर हुई वार्ता के बाद एयरटेल कंपनी ने धाम में मोबाइल टावर लगाने की हामी भर दी है। प्रशासन की मानें तो टावर के लिए स्थान चयनित कर लिया गया है।
विज्ञापन
इधर, शासन की ओर से दिए गए 46 लाख की मदद से बीएसएनएल की ओर से लिनचोली में भी हाई फ्रीक्वेंसी मोबाइल टावर लगाया गया है। इसकी मदद से पूरे पैदल मार्ग से लेकर रुद्रा प्वाइंट तक सिग्नल मिल रहे हैं, जिससे यात्रियों के साथ धाम व पड़ावों पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों से संपर्क हो रहा है।
विज्ञापन
दिनभर ठप रही संचार सेवा
बुधवार को केदारनाथ में दिनभर बीएसएनएल की संचार सेवा ठप रही। मोबाइल सेवा के बाधित होने से इंटरनेट सिस्टम भी बाधित रहा। धाम में बमुश्किल से नेहरू पर्वतारोहण के डीएसपीटी के माध्यम से संपर्क हो पाया।
केदारनाथ में बेहतर संचार नेटवर्क के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बीएसएनएल के अलावा अब धाम में एयरटेल भी अपनी सेवाएं देगा। इस संबंध में कंपनी के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
- डा. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग