फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   CM hope lie for disaster effected people

‘आपदा प्रभावितों को सीएम ने दिए झूठे आश्वासन’

Sun, 31 Jan 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Sun, 31 Jan 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल का कहना है कि केदार महोत्सव के नाम पर प्रदेश सरकार पौराणिक मान्यताओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। आपदा के ढाई वर्ष बाद भी घाटी के हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। बावजूद इसके हरीश रावत सरकार केदारनाथ को पिकनिक स्पॉट बनाने पर तुली है। धाम में पुनर्निर्माण के नाम पर बेतुके निर्णय लेकर सरकार प्राचीन मान्यताओं को भी धता बता रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा शासन में हुई घोषणाओं पर सरकार आंखें मूंदी हुई है। जो काम अंतिम चरण में थे, उन्हें कांग्रेस विधायक अपनी उपलब्धि बताकर श्रेय लेना चाह रही हैं। श्रीमती नौटियाल ने मुख्यमंत्री पर प्रभावितों की भावना के साथ मजाक कर झूठे आश्वासन देने का आरोप भी लगाया। कहा कि केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों, जीप-टैक्सी मालिक/चालक, प्रभावितों के आश्रितों की सुध नहीं ली गई है। गुप्तकाशी में पांच माह से केदारघाटी आपदा पीड़ित संघर्ष समिति आंदोलित हैं। सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने आंदोलनकारियों से बातचीत तक नहीं की। कहा कि भाजपा प्रभावितों के हितों के लिए हरसंभव संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन

‘आपदा प्रभावितों को सीएम ने दिए झूठे आश्वासन’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed