{"_id":"6855540ac7fd48cee40ff06d","slug":"claims-of-pure-drinking-water-supply-in-maniguh-village-proved-false-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-113490-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मणिगुह गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के दावे हुए हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मणिगुह गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के दावे हुए हवाई
Fri, 20 Jun 2025 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 20 Jun 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। दूरस्थ ग्राम पंचायत मणिगुह में जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
गांव में आयोजित जनता दरबार में सबसे ज्यादा शिकायतें जल जीवन मिशन से जुड़ी रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम तो शुरू कर दिया गया लेकिन पूरा नहीं हो पाया। शासन, प्रशासन और कार्यदायी संस्था की ओर से जो शुद्ध पेयजल आपूर्ति के दावे किए गए वह हवाई साबित हुए हैं। ऐसे में ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से क्षेत्र में पशु स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। गांव में बिजली की अनियमित कटौती भी बनी हुई है कई जगहों पर बिजली के तार झूल रहे हैं। इस मौके पर सहायक कृषि अधिकारी शिवराज सिंह ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर लोनिवि के जेई सतेंद्र सिंह राणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू नेगी, सुदेश राणा, ग्रामीण अरविंद भट्ट, सागर रावत और सुरेश सिंह आदि मौजूद थे। संवाद