{"_id":"5f70de8c8ebc3e9b75440119","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld398474616","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक दूरी का पालन नहीं, किराया ले रहे दोगुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक दूरी का पालन नहीं, किराया ले रहे दोगुना
विज्ञापन
रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे पर सवारियां भरकर ले जाता टेंपो चालक।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही का निजी वाहन चालक दोगुना फायदा उठा रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच वाहनों में सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरने के साथ ही दोगुना किराया भी वसूला जा रहा है। रुद्रपुर और हल्द्वानी के बीच संचालित टाटा मैजिक वाहन और इंटरसिटी बसों में सामाजिक दूरी के नियमों की सबसे अधिक उल्लंघन किया जा रहा है।
कोरोना महामारी के बीच सामाजिक दूरी के नियमों के अनुपालन के लिए बसों और अन्य वाहनों में 50 प्रतिशत सीटों पर सवारियां बैठाने एवं करीब दोगुना किराये का नियम लागू किया गया है लेकिन निजी वाहन चालक सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते हुए सभी सीटों पर सवारियां बैठाते हुए दोगुना किराया भी वसूल रहे हैं।
रविवार को अमर उजाला की टीम ने रुद्रपुर के डीडी चौक, इंदिरा चौक, नैनीताल हाईवे और बाजार क्षेत्र में टेंपो, ई-रिक्शा, टाटा मैजिक वाहन और निजी बसों में सवार यात्रियों की संख्या का जायजा लिया। डीडी चौक पर हल्द्वानी के लिए संचालित टाटा मैजिक वाहन चालक यात्रियों से 70 रुपये किराया ले रहे थे। साथ ही यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर भरा जा रहा था।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के पहले टाटा मैजिक वाहन चालक हल्द्वानी तक 30 रुपये किराया लेते थे। इंटरसिटी बसों में भी हल्द्वानी तक 60 रुपये किराया लिया जा रहा है। बसों में भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। रुद्रपुर बाजार और हाईवे पर चल रहे टेंपो और ई-रिक्शा में सवारियां ठूंस-ठूंस भरकर ले जाई जा रही थीं।

रुद्रपुर के डीडी चौक पर हल्द्वानी को सवारियां भरता चालक।- फोटो : RUDRAPUR