{"_id":"5e580ef18ebc3ef39a1db18e","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld3753849140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहरे में सफाई कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहरे में सफाई कार्य
विज्ञापन
गूलरभोज में सफाई करते जनप्रतिनिधि व बाहर से बुलाए गए सफाई कर्मी।
- फोटो : RUDRAPUR
नगर में चरमराई सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर पंचायत ने दूसरी संस्था से सफाई कर्मियों को बुला लिया। इससे स्थानीय सफाई कर्मी बिफर गए। उन्होंने बाहरी सफाई कर्मियों को भगाने की कोशिश की और काम न करने देने की चेतावनी दी। टकराव की आशंका के चलते पुलिस सुरक्षा के बीच जनप्रतिनिधियों ने बाहरी सफाई कर्मियों के साथ नगर में सफाई कार्य कराया।
नगर पंचायत में मोहल्ला स्वच्छता समिति बनाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार से स्थानीय सफाई कर्मी (द ग्लोबल कंप्यूटर सोसायटी के अधीन) हड़ताल पर हैं। इससे सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। मामला नहीं सुलझने पर नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई के लिए दूसरी संस्था (केवीएस) से सफाई कर्मी बुला लिए।
इससे पहले ईओ ने शांति व्यवस्था के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस की मौजूदगी में बाहर से आए सफाई कर्मियों को स्थानीय सफाई कर्मियों ने भगाने की कोशिश की लेकिन चौकी प्रभारी कैलाश नगरकोटी ने स्थिति को संभाल लिया। काफी हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों ने बाहरी सफाई कर्मियों से बाजार में सफाई करवाई। इधर हड़ताल करने वाले सफाई कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ईओ अजय अष्टवाल ने बताया कि पूर्व में बोर्ड की बैठक में मोहल्ला स्वच्छता समिति गठन करने का प्रस्ताव बनाया गया था। सफाई कर्मियों की कार्यशैली ठीक नहीं होने के कारण बोर्ड ने 25 फरवरी की बैठक में समिति नहीं बनाने और ग्लोबल सोसायटी के सफाई कर्मियों को केवीएस में समायोजित करने का भी प्रस्ताव पास किया था। इन परिस्थितियों में मोहल्ला स्वच्छता समिति का गठन नहीं हो सकता है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को सफाई कर्मी बुलाए गए हैं।
बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने पर लगाई रोक
गूलरभोज। नगर पंचायत परिसर में तीन दिन से धरने प्रदर्शन पर बैठे सफाई कर्मियों को पुलिस की मौजूदगी में उठा दिया गया। चौकी प्रभारी कैलाश नगरकोटी नेे कहा कि धरने प्रदर्शन से पूर्व अनुमति ली जाती है लेकिन इन लोगों ने अनुमति नहीं ली थी। सफाई कर्मियों ने ईओ को धरना प्रदर्शन नहीं बल्कि हड़ताल पर जाने का पत्र दिया था।
सफाई ठेका कर्मियों से मारपीट में चार नामजद
गदरपुर। नगर पालिका परिषद ने नगर में सफाई का ठेका एक संस्था को दिया है। संस्था के सफाई कर्मी बुधवार देर रात गूलरभोज रोड पर प्राइमरी स्कूल के पास सफाई कर रहे थे। इसी बीच वहां से गुजर रहे चार युवकों का सफाई कर्मियों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने सफाई कर्मियों के साथ गाली गलौच, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप है। पुलिस ने सफाई कर्मी विशाल निवासी निवासी वार्ड नंबर पांच गदरपुर की तहरीर पर चेतन निवासी वार्ड नंबर पांच, अरहम निवासी वार्ड नंबर एक, फनी निवासी ग्राम महतोष, बिट्टू निवासी आवास विकास गदरपुर के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी, कार्य में बाधा के साथ ही एससी/ एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ जसविंदर सिंह ने बताया कि एक आरोपी चेतन को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की विवेचना सीओ बाजपुर को सौंपी गई है।