फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Citizens will become partners of NAPA to make the city clean

नगर को स्वच्छ बनाने में नगरवासी बनेंगे नपा के सहयोगी

Sun, 18 Oct 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Citizens will become partners of NAPA to make the city clean
रुद्रप्रयाग नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में नगर पालिका के साथ स्थानीय नगरवासी भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्हें अपने घरों में जैविक व अजैविक कूड़े के साथ कांच, गत्ता व प्लास्टिक कचरे को भी अलग-अलग करना होगा। इस कार्य के लिए नपा द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। जबकि घरों से कूड़ा का उठान की जिम्मेदारी स्वच्छता मोहल्ला समिति की होगी।
विज्ञापन

लगभग बीस हजार आबादी के सात वार्डों में बंटी नगर पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए नगरवासियों को सहयोगी बनाया गया है। इस योजना के तहत लोगों को अपने घरों में सूखे व गीला कूड़ा के साथ अब कांच, प्लास्टिक व गत्ते से संबंधित कूड़े को अलग-अलग कर रखना होगा। नपा के अधिकारियों के अनुसार, जो परिवार सबसे अधिक कांच व प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग एकत्रित करेगा, उसे विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र को ओडीएफ प्लस श्रेणी में शामिल करने के लिए भी नपा ने कवायद तेज कर दी है। नगर में खुले में शौच को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। अगर, कोई व्यक्ति खुले में शौच करता पकड़ा गया, तो उससे 5 हजार रुपये तक अर्थदंड वसूला जाएगा। सफाई निरीक्षक एसएस पंवार व नपा अध्यक्ष गीता झिक्वांण ने बताया कि नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नपा को इस वर्ष हुई 63 हजार रुपये की कमाई
नपा द्वारा इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक प्लास्टिक, कांच व गत्ता से संबंधित कूड़ा से 63 हजार से अधिक की आमदानी की है। अधिशासी अधिकारी सीमा रावत ने जल्द ही कूड़े की दूसरी खेप की बिक्री भी की जाएगी। बताया कि कूड़ा से आर्थिकी बढ़ाने के लिए घरों, दुकानों व कार्यालयों से कूड़ा-कचरा उठान की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed