फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Chopta Mahotsav in Uttarakhand

पांच दिवसीय चोपता महोत्सव की पहली शाम वीर सैनिकों को की गई समर्पित

Sun, 01 Dec 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Chopta Mahotsav in Uttarakhand
रुद्रप्रयाग के चोपता में पांच दिवसीय महोत्सव का रिबन काटकर शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि वि? - फोटो : RUDRAPRYAG
कांदी मां बंदुक छन, जिंदगी च हाथ मा...कविता के जरिए चोपता महोत्सव की पहली शाम वीर सैनिकों के शौर्य को समर्पित की गई। देश की सीमाओं पर रक्षा के लिए तैनात किए गए वीर सैनिकों को याद किया गया। इसी के साथ पांच दिवसीय औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव का आगाज हुआ।
विज्ञापन

रविवार को पांच दिवसीय महोत्सव शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र में पर्यटन/तीर्थाटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां के रमणीक स्थलों के बारे में जानकारी जुटाकर पर्यटन का मैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। मेले का पहला दिन नवांकुर गढ़ साहित्य और कला मंच के नाम रहा। इस मौके पर लोक कवि विक्रम कप्रवाण ने कांदी मां बंदुक छन, जिंदगी च हाथ मां, कविता के जरिए देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों के शौर्य व पराक्रम को याद किया। नंदन सिंह राणा ने बागदान गैरसैंण दगड़ी, सिंदूर पैराई देहरादूण, कविता के जरिए प्रस्तावित राजधानी गैरसैंण की स्थिति बयां की। कवि सम्मेलन में अजय नौटियाल ने तै रंग रूप तै समालि की रख जरा, राजपाल पंवार ने मां की ममता महान, गोविंद पंवार ने पंदरा बरसै उमर बीती, मनोज बिष्ट ने काक्यू छबलाट देखी, अनीता मेवाल ने मेरू मन व्याकुल, दमयंती भट्ट ने स्वर्ग मा बैठ्यूं दाता, रजनीकांत मैठाणी ने हमुन जितैन, अर हमारै चड्यापड्यां और संदीप वशिष्ठ ने लाटा मेरा द्वी चार-चार दिन तू, छुट्यूं मां घौर अयाल.. कविता का पाठ किया। इस मौके पर मेले भाजपा मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह बिष्ट , मुख्य विकास अधिकारी एसएस चौहान, जीआईसी चोपता, दुर्गा पब्लिक स्कूल, हिल चिल्ड्रन, वीडी मेमोरियल स्कूल, तुंगेश्वर जूनियर हाईस्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी गीत-नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

स्टॉलों पर रही खूब भीड़
रुद्रप्रयाग। पांच दिवसीय महोत्सव में खादी ग्रामोद्योग, बाल विकास, पशुपालन, सेवायोजन, आजीविका मिशन, स्वजल, वन विभाग, स्वास्थ्य, उद्यान, कृषि समेत अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं व समूहों द्वारा अपने स्टॉल लगाए गए हैं। पहले ही दिन मेलार्थियों ने स्टॉलों पर विभिन्न जानकारी लेते हुए खरीदारी भी की।

रुद्रप्रयाग के चोपता में पांच दिवसीय महोत्सव के शुभारंभ पर लोक नृत्य की प्रस्तृति देती स्कूली छ?

रुद्रप्रयाग के चोपता में पांच दिवसीय महोत्सव के शुभारंभ पर लोक नृत्य की प्रस्तृति देती स्कूली छ?- फोटो : RUDRAPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed