फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Children make cultured teacher-parent responsibility

बच्चों को संस्कारवान बनाना शिक्षक-अभिभावक की जिम्मेदारी

Wed, 30 Mar 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 30 Mar 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने कहा कि छात्र भविष्य के नागरिक हैं। उन्हें संस्कारवान बनाने की जिम्मेदारी अभिभावक व शिक्षक की है। शिक्षा को गुणवत्तापरक और संसाधनयुक्त बनाने के लिए प्राथमिक स्तर से काम करने की जरूरत है। यह बात उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय जूनियर हाईस्कूल सिल्ला के संयुक्त वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजेश्वरी थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिकोत्सव पर मुख्य अतिथि रौथाण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सबको काम करना होगा। विशिष्ठ अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक पीएस गुसाईं ने कहा कि शैक्षिक माहौल को अच्छा बनाने के लिए शिक्षक व अभिभावक में तालमेल जरूरी है। प्रधानाध्यापक श्रीधर भट्ट व प्रधानाध्यापिका कुसुम भट्ट ने अपने-अपने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन


सहायक शिक्षक दीपेंद्र बिष्ट के संचालन में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, देशभक्ति गीतों के साथ लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर एमएन भट्ट, विक्रम झिक्वांण, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश्वरी रावत, संकुल संमन्वयक सुरेंद्र गुसाईं, मनवर भंडारी, शहाबुद्दीन सिद्दीकी सहित कई अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल चित पत्रिका का विमोचन
वार्षिकोत्सव में प्राथमिक व जूनियर स्कूल सिल्ला के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के प्रयास से प्रकाशित  पत्रिका बाल चित का विमोचन ब्लाक प्रमुख रौथाण ने किया। पत्रिका में बच्चों ने कविताएं एवं लेख छपे हैं। बच्चों ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed