फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   children hungry

भरपेट भोजन के लिए तरस रहे बच्चे

Sat, 17 Sep 2016 10:31 PM IST
विनय बहुगुणा
विनय बहुगुणा Updated Sat, 17 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन

माता-पिता ने इस उम्मीद से नवोदय विद्यालय में एडमिशन कराया था कि मेरा भविष्य संवरेगा, लेकिन यहां तो भरपेट भोजन ही नहीं मिल रहा। भूख लगती है, तो बिस्किट खाता हूं... ये शब्द राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली में पढ़ रहे छात्र के हैं। शासन की ओर से विद्यालय को प्रति छात्र के हिसाब से प्रतिदिन 75 रुपये मिल रहा है, बावजूद बच्चों को भरपेट भोजन नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


वर्ष 2012 संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में 82 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शनिवार को अमर उजाला संवाददाता विद्यालय पहुंचे, तो बच्चों ने बताया कि उन्हें स्कूल में भरपेट भोजन तक नहीं दिया जा रहा है। नाश्ता तो कुछ हद तक ठीक रहता है, लेकिन दोपहर और रात के भोजन में उन्हें दो रोटी और डेढ़ करछी चावल दिया जा रहा है। कई को तो चावल भी नहीं मिल पाता है। शिकायत करने पर कैंटीन इंचार्ज डांटते हैं। प्रधानाचार्य को भी बताया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार है। टायलेट व बाथरूम की सफाई भी भगवान भरोसे है। स्थिति यह है कि अब बच्चे डीएम से समस्या बताने का मन बना चुके हैं। खुलने के बाद से विद्यालय समाज कल्याण विभाग के भवन पर चल रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के 13 पद खाली चल रहे हैं। पठन-पाठन की व्यवस्था बीएमसी (विद्यालय प्रबंधन समिति) द्वारा मानदेय पर रखे नौ शिक्षकों के भरोसे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खराब भोजन परोसने और भरपेट नहीं देने की शिकायत बच्चों ने की थी। इस संबंध में हॉस्टल वार्डन और प्रधानाचार्य को अवगत करा दिया था।
- माणिक लाल, पीटीए अध्यक्ष, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली

खाने को लेकर बच्चे कुछ बातें झूठ बोल रहे हैं। मैं स्थायी प्राचार्य नहीं हूं। बावजूद मेरे द्वारा व्यवस्थाओं को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- एलएस धीमान, प्राचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली

विद्यालय में बच्चों को भरपेट भोजन न मिलना हैरानी की बात है। यह किसी भी स्थिति में माफी लायक नहीं है। मामले की जांच की जाएगी। स्वयं भी विद्यालय का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लूंगा। ऐसा हुआ तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डा. राघव लंगर, जिलाधिकारी व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली प्रबंधन समिति अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed