फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Chief Secretary took stock of preparations in Kedarnath

मुख्य सचिव ने केदारनाथ में लिया तैयारियों का जायजा

Thu, 28 Oct 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary took stock of preparations in Kedarnath
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच नवंबर को प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर मुख्य सचिव डा. एसएस संधू, देवस्थानम बोर्ड के सीईओ व गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन व पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर बृहस्पतिवार को केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धाम में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मंदिर परिसर से दो सौ मीटर पहले बैरीकेडिंग लगाने और केदारपुरी में चिह्नित स्थानों पर सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने एमआई-17 हेलीपैड से मंदिर परिसर तक जरूरी सुविधाओं के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य के मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की। डीएम मनुज गोयल ने बताया कि पीएम मोदी के भ्रमण को लेकर केदारनाथ में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मुख्य सचिव डा. एसएस संधू, देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन और पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर से मिले निर्देशों के तहत रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2017 में पीएम मोदी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया था। इन कार्यों के शिलान्यास से निरीक्षण के लिए वे 3 मई 2017 से 18 मई 2019 तक चार बार केदारनाथ पहुंच चुके हैं। इस बार भी उनके द्वारा द्वितीय चरण के कार्यों का निरीक्षण के साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed