{"_id":"5e1762778ebc3e8790407cdb","slug":"champhala-thadya-and-jhumalo-dance-ensues-rudrapryag-news-drn332229861","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं से लैस होगा राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय खेड़ाखाल: बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाओं से लैस होगा राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय खेड़ाखाल: बिष्ट
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बैंरागना में तीन दिवसीय बच्छणस्यूं महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि दर्जाधारी बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने खेड़ाखाल में संचालित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय को सुविधाओं से लैस करने और क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। महोत्सव का पहला दिन महिला व युवक मंगल दलों के नाम रहा।
अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत बैंरागना में तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करते हुए दर्जाधारी बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है। साथ ही लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि जिस मैदान में महोत्सव का आयोजन हो रहा है, उसे भव्य रूप दिया जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हो सकें। साथ ही खांकरा में चित्रमती नदी पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई झील को वन पंचायत के माध्यम से संचालित करने की बात कही। बिष्ट ने कहा कि बच्छणस्यूं क्षेत्र का अपना विशेष महत्व है। यहां मूलभूत सुविधाओं को जुटाने के लिए शासन स्तर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा से उसे निभाएंगे। इस मौके पर मेलाध्यक्ष सुरेंद्र जोशी ने अतिथियों को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए इसके निराकरण की मांग की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए, जिसमें महिला मंगल दल बामसू, टैठी, मुस्यागांव, क्वली ने चौंफला, थड्या, चांछरी और झुमैलो नृत्य के साथ लोकगीत प्रस्तुत किए। महोत्सव में उद्यान विभाग, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य समेत अन्य सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के स्टॉल भी लगे हुए हैं। इस मौके पर मेला सचिव सोहन सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष प्रदीप मलासी, बीबी ममगाईं, डा. प्रकाश चमोली, पीएस रावत, नरेद्र ममगाईं समेत बैंरागना, कांडई, बाड़ा, डुंगरा, बामसू व पाटा समेत क्षेत्र के कई गांवों के लोग मौजूद थे।
खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं महोत्सव में महिला मंगल दलों की रस्साकशी व युवक मंगल दलों की वॉलीबाल प्रतियोगिता भी शुरू हो गई है। इन खेलों में क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों की टीमों को आमंत्रित किया गया है।