{"_id":"5ddbe61e8ebc3e54736ec68f","slug":"champawat-and-chakarpur-team-will-compete-in-final-rudrapur-news-hld3653729158","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में भिड़ेंगी चंपावत और चकरपुर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में भिड़ेंगी चंपावत और चकरपुर की टीम
विज्ञापन
रुद्रपुर। अनुसूचित जनजाति की राज्य स्तरीय ओपन बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले में चंपावत की टीम ने छह विकेट से मैच जीता जबकि दूसरे सेमीफाइनल में चकरपुर की टीम 26 रन से विजयी रही।
रुद्रपुर स्टेडियम में सोमवार को पहला सेमीफाइनल चंपावत और बाजपुर की टीमों के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरीं बाजपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों मे 84 रन बनाए। जवाब में चंपावत की टीम ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल चकरपुर और पिथौरागढ़ की टीम के बीच खेला गया। चकरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 143 रन बनाए।
जवाब में पिथौरागढ़ की टीम 118 रन ही बना सकी। चंपावत और चकरपुर के बीच फाइनल बुधवार को खेला जाएगा। वहां पर डीएसओ रशिका सिद्दीकी, हरीश राम, निशांत मेहता, नीतिश कुमार, राजेंद्र कुमार आदि थे।