फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Challan on complaint of charging excess fare

Rudraprayag News: अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

Fri, 30 Jan 2026 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 30 Jan 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Challan on complaint of charging excess fare
प्रशासन की संयुक्त टीम ने चोपता क्षेत्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान कर छह हजार का जुर्माना वसूला
संवाद न्यूज एजेंसी


रुद्रप्रयाग। चोपता क्षेत्र में टैक्सी संचालकों की ओर से निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट ने थानाध्यक्ष के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान कुल दस चालान किए गए। अधिक किराया वसूलने पर 2000 रुपये का और यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान कर छह हजार का जुर्माना वसूला गया।

निरीक्षण के दौरान कई टैक्सी वाहनों की दर सूची, परमिट, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य अभिलेखों की जांच की गई। कुछ टैक्सी संचालकों की ओर से अधिक किराया वसूली की पुष्टि होने पर उन्हें कड़ी चेतावनी दी और चालान किया गया। वहीं निरीक्षण के दौरान प्राइवेट वाहनों के पर्याप्त दस्तावेज, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट आदि न होने पर चालान किया गया। उप जिलाधिकारी अनिल रावत ने कहा कि चोपता प्रमुख पर्यटन स्थल है। पर्यटकों की सुविधा और विश्वास बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। यदि भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलीं और यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed