फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Challan of 29 vehicles, license of three drivers canceled

29 वाहनों का चालान, तीन चालकों का लाइसेंस रद्द

Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Challan of 29 vehicles, license of three drivers canceled
परिवहन विभाग ने प्रशासन व पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर 29 वाहनों का चालान किया। इस दौरान एक वाहन को सीज कर तीन वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द किए गए। सुरक्षित यातायात को लेकर संयुक्त चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा और सीओ अनिल मनराल के नेतृत्व में गौरीकुंड हाईवे पर अगस्त्यमुनि से कुंड के बीच सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रशासन व पुलिस ने वाहन चालकों व सवारियों को कोविड-19 के नियमों के प्रति जागरूक किया। चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार, लाइसेंस व अन्य जरूरी कागजात के अभाव में 29 वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग दल ने एक वाहन को सीज भी किया। अभियान में परिवहन कर अधिकारी सुंदर लाल पांडे, यातायात निरीक्षक श्याम लाल सहित पुलिस कार्मिक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed