{"_id":"5e5813438ebc3ef3ba5cf273","slug":"central-government-rudrapur-news-hld3753867104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व बैंक से फंड लेने वाली पहली केंद्र सरकार: अनुग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्व बैंक से फंड लेने वाली पहली केंद्र सरकार: अनुग्रह
विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि पहली केंद्र सरकार है जिसने रिजर्व बैंक का फंड तक नहीं छोड़ा है। इससे पहले किसी भी सरकार ने रिजर्व बैंक से फंड नहीं लिया है। कॉरपोरेट लोगों को टैक्ट में छू देने वाली सरकार कमजोर वर्ग के लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को बहुमत के साथ सत्ता में लाएगी।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि लोगों को धर्म के साथ जोड़कर आगे बढ़ने वाली पार्टी प्रदेश में शराब को बढ़ावा दे रही है। इससे भाजपा का दोहरा चेहरा जनता के सामने आ गया है। सरकार एक हाथ से जनता को लाभ पहुंचाकर दूसरे हाथ से छीनने का काम कर रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू, नागेश त्रिपाठी, हिमांशु गावा, परिमल राय समेत कई मौजूद रहे।
मानवाधिकार आयोग जाएगी कांग्रेस
रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह ने कहा कि रुद्रपुर और जसपुर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर सैकड़ों लोगों को बिना मुआवजे के हटा दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने निर्णय दिया है कि बिना मुआवजा दिए किसी भी व्यक्ति को सड़क से नहीं हटा सकते। बताया कि कांग्रेस इसके खिलाफ मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा दिल्ली में कुछ लोगों की वजह से दंगा हुआ। इसे रोकने के लिए कांग्रेस बाहर से प्रयास कर रही है। अगर कांग्रेस खुले रूप से करती तो दंगा कराने का आरोप मढ़ दिया जाएगा।