{"_id":"56f6abaf4f1c1bbd1ff14e9f","slug":"cemi-and-the-khat-will-fit-in-landslide-hit-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन प्रभावित सेमी व खाट में सड़क होगी दुरुस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन प्रभावित सेमी व खाट में सड़क होगी दुरुस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ यात्रा को लेकर लोनिवि एनएच इकाई ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इकाई का दावा है कि यात्रा शुरू होने से पहले अप्रैल माह तक केदारनाथ एनएच पर भूस्खलन प्रभावित सेमी व खाट में सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
इससे यहां पर वाहनों की आवाजाही सुगमता के साथ हो सकेगी। फिलहाल वैकल्पिक तौर पर यहां पर सड़क का ट्रीटमेंट किया जाएगा।
केदारनाथ एनएच पर सेमी व खाट में वर्तमान में सड़क सबसे अधिक दयनीय बनी हुई है। भूस्खलन से यहां पर सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। इसको देखते हुए लोनिवि एनएच इकाई यहां पर वैकल्पिक तौर पर सड़क की मरम्मत कर रही है, तकि वाहनों की आवाजाही सुगमता से हो सके। लोनिवि एनएच इकाई की ओर से इन दोनों स्थानों पर कटिंग कर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इसके बाद यहां पर डामरीकरण कर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।
लोनिवि एनएच इकाई के सहायक अभियंता अनिल बिष्ट ने बताया कि सेमी व खाट में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सुधार के लिए 2.5 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। इससे यहां पर डामरीकरण कर सड़क को वाहनों के संचालन लायक बनाया जा रहा है। अप्रैल तक यह काम पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक सड़क के स्थायी मरम्मत के लिए 45 करोड़ की लागत से कार्य करवाया जा रहा है। इसमें सड़क किनारे पुश्ते, सुरक्षा दीवार, डामरीकरण आदि कार्य करवाए जा रहे हैं।