फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Casting director Manoj Ramola revealed the audition nuances

कास्टिंग डायरेक्टर मनोज रमोला ने बताईं ऑडिशन बारीकियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Casting director Manoj Ramola revealed the audition nuances
रुद्रपुर में आयोजित कार्यशाला के दौरान युवाओं को अभिनय के गुर सिखाते मनोज रमोला। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बॉलीवुड और सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल जैसे धारावाहिकों के कास्टिंग डायरेक्टर मनोज रमोला ने रुद्रपुर के युवाओं को ऑडिशन की बारीक जानकारियां दीं। उन्होंने टीवी धारावाहिकों या फिल्म उद्योग में प्रवेश के लिए ऑडिशन की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित कार्यशाला में बिंदुखत्ता (लालकुआं) निवासी रमोला ने युवाओं को एक्टिंग व ऑडिशन के गुर सिखाते हुए कहा कि किसी भी युवा अभिनेता व अभिनेत्री को सबसे पहले ऑडिशन से गुजरना पड़ता है। मूलरूप से बागेश्वर के रहने वाले रमोला ने कहा कि कुछ लोगों को यह तक जानकारी नहीं होती कि वह अभिनय क्यों करना चाहते हैं।
विज्ञापन

उनके अभिनय करने का उद्देश्य क्या है। प्रत्येक कलाकार को अपने उद्देश्य के प्रति स्पष्ट होना चाहिए। रमोला ने कार्यशाला में मौजूद युवाओं को सही तरीके से ऑडिशन देने का तरीका और उस दौरान बॉडी लैंग्वेज की जानकारी दी। इससे पूर्व कार्यशाला का शुुुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। वहां पर विजय गुप्ता, वंश अनेजा, मुकुल रावत, अनुग्रह अग्निहोत्री, शनिपाल, शिव कुमार, अजय दास, शिवम कोली, सन्नी पाल, अजय दास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed