फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Car

रुद्रपुर, काशीपुर में ओवर स्पीड वाहनों पर लगाम लगाएगी इंटरसेप्टर कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Car
रुद्रपुर के पुलिस कार्यालय में खड़ी इंटरसेप्टर कार। - फोटो : RUDRAPUR
हादसों का सबक बनने वाले ओवर स्पीड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कार्यालय में मुख्यालय से नई इंटरसेप्टर कार पहुंच गई है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में सबसे अधिक सड़क हादसे ऊधमसिंह नगर जिले में ही हुए हैं। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए रुद्रपुर और काशीपुर में सीपीयू की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह से नहीं सुधर पाई है। हर दूसरे दिन सड़क हादसों में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से नई इंटरसेप्टर कार पुलिस कार्यालय में पहुंच गई है।

करीब 25 लाख से अधिक कीमत की कार आधुनिक उपकरणों से लैस है। सीओ यातायात बीएस भंडारी ने बताया कि रुद्रपुर में ट्रैफिक पुलिस के पास मौजूद कार को काशीपुर भेजा जाएगा। नई कार से वाहनों की स्पीड को ट्रेस किया जाएगा। चालक के फरार होने की स्थिति में नंबर के आधार पर उसकी डिटेल खंगालकर नोटिस घर भेजा जाएगा। बता दें कि इस कार की छत पर एक हाईटेक कमरा लगा है, जिससे ओवर स्पीड को ट्रेस किया जाएगा। कार में लैपटाप और प्रिंटर भी हैं। इससे हाथोंहाथ वाहन चालक को चालान थमाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed