{"_id":"6ae892b801f3748a6c0d1be0","slug":"car-bike-collision-one-youth-dead-another-injured-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121959-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: कार और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: कार और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, एक घायल
Mon, 02 Nov 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत के सिल्ली-गंगतल क्षेत्र में रविवार रात कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे का श्रीनगर बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार कार अगस्त्यमुनि से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी जबकि बाइक तिलवाड़ा से अगस्त्यमुनि आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार उपेंद्र टम्टा (21), आर्यन टम्टा (20) निवासी सुमाड़ी, रुद्रप्रयाग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान आर्यन टम्टा ने दम तोड़ दिया। वहीं उपेंद्र को गंभीर हालत में बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। कार चालक की पहचान सौरभ बिष्ट निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है। संवाद
नरकोटा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल
रुद्रप्रयाग। नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार दोपहर एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सुशांत शर्मा (32) निवासी रुद्रप्रयाग घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे की सूचना पर डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घायल को 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया है। मौके पर टीआई कैलाश चंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौजूद रही। संवाद