फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Calle Baje Muruli O Baina ...

कैले बाजे मुरुली ओ बैणा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Calle Baje Muruli O Baina ...
रुद्रपुर। शैल परिषद की ओर से आयोजित उत्तरायणी महोत्सव का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। लोकगायक अमित गोस्वामी ने कैले बाजे मुरुली ओ बैणा... आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं दिनेश आगरी ने ओ बाना चश्म वाली के साथ ही कई गीत गाए।
विज्ञापन

महोत्सव के अंतिम दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, विशिष्ट अतिथि मेयर रामपाल सिंह किया। अल्मोड़ा जै नंदा लोक कला केंद्र के कलाकारों ने शगुन आखर गीत के साथ 33 कोटि देवी-देवताओं की प्रस्तुति दी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित मेरी चेली, हास्य नृत्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दोपहर बाद लोकगायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी आगंतुकों का दिल जीत लिया। गायिका शीला ने कतु भल लागदू दुर्गा..., हाय तेरी रूमाला... गीतों पर रंग जमाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रेेम से समाज को जोड़ा जाता है। शैल समिति ने आयोजनों के जरिए लोगों को जोड़ने का काम किया है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने बेहतर आयोजन के लिए समिति को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात वक्ता हेमंत बिष्ट, समिति महामंत्री दिवाकर पांडे, हरीश दनाई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक राजकुमार ठकुराल, पिथौरागढ़ विधायक चंद्रा पंत, हरीश पनेरु, समिति अध्यक्ष भारत लाल साह, नरेंद्र रावत, कुंवर सिंह पटवाल, महेश कांडपाल, धीरज पांडे, कीर्तिनिधि शर्मा, राजेंद्र बोरा, हरीश मिश्रा, दान सिंह मेहरा, दिनेश बम, सतीश लोहनी, ईश्वर भट्ट, लक्ष्मी दत्त जोशी, मोहन उपाध्याय आदि रहे।
जब सांसद भट्ट ने गाया.. ओ भिना कसके जानू द्वारहाटा
रुद्रपुर। उत्तरायणी महोत्सव के बतौर मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने लोकगीतों की सुंदर प्रस्तुतियां सुनीं तो उन्होंने कई कुमाऊंनी गाने और झोड़े गाए। उन्होंने ओ भिना कसके जानू द्वारहाटा, बेडु पाको बारमासा आदि गाने गाए।

शैल समिति को 25 लाख देने की घोषणा
रुद्रपुर। उत्तरायणी महोत्सव के दौरान घोषणा करने वालों की कतार लग गईं। सांसद भट्ट ने समिति को अपनी निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। मेयर रामपाल सिंह ने पूरे परिसर में छत का निर्माण की घोषणा की। कहा कि इसमें एक करोड़ भी खर्च होंगे तो भी पीछे नहीं हटेंगे। इसके अलावा डॉ. किशोर चंदोला और जसविंदर सिंह खरबंदा ने भी एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed