फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Businessmen disappointed with slow hotel bookings for Chardham Yatra

Rudraprayag News: चारधाम यात्रा में होटलों की धीमी बुकिंग से कारोबारी निराश

Sat, 21 Mar 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 21 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Businessmen disappointed with slow hotel bookings for Chardham Yatra
गुप्तकाशी। केदारनाथ सहित अन्य धामों की यात्रा शुरू होने में करीब एक माह शेष है, लेकिन अपेक्षित गति से होटल बुकिंग नहीं हो पा रही है। जिससे होटल कारोबारी चिंतित हैं।
विज्ञापन

श्री केदारनाथ होटल ओनर्स एसोसिएशन के सचिव मनोज सेमवाल ने बताया कि यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग तो शुरू हो गई है, लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में इसकी रफ्तार धीमी है। कुछ यात्रियों ने खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के लंबे समय तक चलने की आशंका जताते हुए अपनी बुकिंग निरस्त करा दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल ने बताया कि कई होटलों की बुकिंग कैंसिल होने लगी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यात्रा को सीमित न किया जाए और ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था हरिद्वार या ऋषिकेश के बजाय स्थानीय स्तर पर भी सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय व्यवसायियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed