{"_id":"6a60ba4718dabca8e30520fa","slug":"boulders-fell-on-the-kedarnath-trekking-route-200-pilgrims-were-halted-at-various-locations-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119808-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरे बोल्डर, 200 यात्रियों को जगह-जगह रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरे बोल्डर, 200 यात्रियों को जगह-जगह रोका
Wed, 22 Jul 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो
दोपहर एक बजे खोला जा सका पैदल मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। रातभर हुई बारिश के कारण बुधवार को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर गरुड़चट्टी के निकट बोल्डर और मलबा आने से पैदल मार्ग बाधित हो गया। गनीमत रही की मौके से कोई नहीं जा रहा था। सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह करीब 200 यात्रियों को रोक दिया गया। सूचना मिलने पर लोनिवि गुप्तकाशी के श्रमिक मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। दोपहर 1 बजे पैदल मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है। इससे पैदल मार्ग के साथ-साथ सोनप्रयाग गौरीकुंड-मार्ग भी कई स्थानों पर प्रभावित हो रहा है। हालांकि लोनिवि की टीमें मौके पर पहुंचकर मार्ग को शीघ्र खोलने का कार्य कर रही हैं। वहीं डीडीआरएफ, एसडीआरएफ भी आपात स्थितियों के लिए तैयार है। वहीं लोनिवि गुप्तकाशी के अधिशासी अभियंता सुनील सिंह ने बताया कि श्रमिकों को पैदल मार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर तैनात किया गया है। जैसे ही कहीं मार्ग बाधित होने की सूचना मिलती है टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर मार्ग सुचारु करने में जुट जाती है।