{"_id":"5d93a5088ebc3e93b31a6c43","slug":"blackmailed-the-old-and-recovered-three-lakh-rupees-lawsuit-filed-rudrapur-news-hld358885281","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध को ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये वसूले, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध को ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये वसूले, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एक युवती से छेड़छाड़ की तहरीर दिलवाकर दो भाइयों ने वृद्ध से तीन लाख रुपये वसूले। पुलिस की मौजूदगी में समझौता भी कराया गया। एक ऑडियो रिकार्डिंग वायरल होने के बाद वृद्ध को इस मामले की जानकारी हुई तो उसने अपने रुपये मांगे। इस पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पहाड़गंज वार्ड 15 निवासी धर्मपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि महबूब अली और अयूब अली से उसकी जान पहचान है। धर्मपाल के मुताबिक उसने अपनी पांच एकड़ जमीन बेची थी। इस पर दोनों भाइयों ने उससे 10 लाख रुपये मांगे।
उसने रुपये देने से इंकार कर दिया तो दोनों भाई उससे रंजिश रखने लगे। आरोप है दोनों भाइयों ने एक युवती से उसके खिलाफ छेड़छाड़ की झूठी तहरीर दिलवा दी। दोनों भाइयों ने बताया कि वह युवती को जानते हैं और समझौता करा देंगे। आरोपियों ने बताया कि युवती समझौते के लिए तीन लाख रुपये की मांग कर रही है। इस पर उसने अयूब और महबूब को तीन लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
कोतवाली में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में लिखित समझौता करा दिया गया। इसी बीच युवती और आरोपी भाइयों के बीच बातचीत की रिकार्डिंग सुनवा दी। इसके बाद उसे पूरे मामले की जानकारी हुई। इस पर उसने दोनों भाइयों से अपने तीन लाख रुपये वापस लौटाने को कहा।
दोनों भाई धर्मपाल के कार्यालय में आ धमके, जहां धर्मपाल, रविंद्र सिंह और वचन सिंह से बैठे वार्ता कर रहे थे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों भाइयों समेत युवती पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
फरियाद लेकर पहुंची आशा वर्कर को एसएसपी से मिलने से रोका
इसी मामले में महिला भी अपनी शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला का आरोप है कि उसे एसएसपी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। महिला ने तहरीर देकर कहा कि वह आशा वर्कर के रूप में काम करती है। उसे कुछ पैसों की जरूरत थी।
इस पर वह आरोपी वृद्ध के पहाड़गंज स्थित घर गई। उसने ब्याज पर पैसे मांगे तो आरोपी वृद्ध ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने मारपीट की और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर तान कर धमकी दी। 24 अगस्त को पुलिस को तहरीर देने के बाद आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप है कि धर्मपाल की मौजूदगी में कोतवाली में पुलिस वालों ने उसको एक कमरे में बंद कर दिया और उसका मोबाइल छीन लिया। मेरे रोने की आवाज सुनकर बाहर खड़ी दोस्त ने दरवाजा पीटकर खुलवाया।
31 अगस्त को एक महिला सब इंस्पेक्टर ने बिना उसकी मर्जी के समझौता नाम लिखवा दिया। आरोप है कि आज तक आरोपी उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहा है। महिला का आरोप है कि सुबह से वह एसएसपी कार्यालय में बैठी है। लेकिन उसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।