{"_id":"6a82e2a966353e5e31085679","slug":"bjyms-candle-march-against-congress-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120281-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: भाजयुमो का कांग्रेस के खिलाफ कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: भाजयुमो का कांग्रेस के खिलाफ कैंडल मार्च
Mon, 17 Aug 2026 04:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो
तिलवाड़ा। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में 15 अगस्त को वंदे मातरम् के गायन के दौरान व्यवधान के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च सुमाड़ी बाजार से शुरू होकर मुख्य बाजार तिलवाड़ा तक निकाला गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष कंडारी ने कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान सभी को करना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के जयकारे लगाए और राष्ट्रगीत के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। मार्च में भाजपा जिला महामंत्री अरुण चमोली, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम सिंह कंडारी, ओमप्रकाश बहुगुणा, भाजयुमो महामंत्री ऋतिक नौटियाल और सत्येंद्र सकलानी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद