फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BJP announces names of eight divisional presidents

Rudraprayag News: भाजपा की ओर से आठ मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा

Mon, 24 Feb 2025 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 24 Feb 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
BJP announces names of eight divisional presidents
सुरेंद्र सिंह रावत नगर और सुभाष केदारनाथ मंडल अध्यक्ष बने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। भाजपा ने जिले के आठ मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। सुरेंद्र सिंह रावत को नगर रुद्रप्रयाग व सुभाष रावत को केदारनाथ मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के जिला चुनाव अधिकारी मुकेश कोली ने प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन पर रुद्रप्रयाग विस के लिए पांच एवं केदारनाथ विस के लिए तीन मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की घोषणा की है।

केदारनाथ विधानसभा के केदारनाथ मंडल से अध्यक्ष सुभाष रावत व प्रतिनिधि राकेश भंडारी, ऊखीमठ से अध्यक्ष दलवीर सिंह नेगी व प्रतिनिधि अनुसूया प्रसाद भट्ट तथा चोपता से अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी व प्रतिनिधि त्रिलोचन भट्ट को बनाया गया है। विधानसभा रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा सुमाड़ी से मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डिमरी व प्रतिनिधि मोहन सिंह, तल्लानागपुर से अध्यक्ष सुमन व प्रतिनिधि घनश्याम पुरोहित, रुद्रप्रयाग नगर मंडल से अध्यक्ष सुरेंद्र व प्रतिनिधि भूपेंद्र, रुद्रप्रयाग ग्रामीण मंडल से अध्यक्ष सैन सिंह बिष्ट व प्रतिनिधि बल्लभ प्रसाद, बच्छणस्यूं खांकरा मंडल से अध्यक्ष शशि सिंह नेगी एवं प्रतिनिधि के लिए बबीता की घोषणा की गई। मंडल अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रायशुमारी के बाद अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा होने पर विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, भारत भूषण भटट, विजय कप्रवान आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed