फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bina and Ramakant Benzwal got Himwant Samman

बीना व रमाकांत बेंजवाल को मिला हिमवंत सम्मान

Sat, 20 Aug 2022 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Bina and Ramakant Benzwal got Himwant Samman
हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की 103वीं जयंती पर लोक साहित्यकार बीना बेंजवाल व उनके पति रमाकांत ? - फोटो : RUDRAPRYAG
हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल की 103वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए बीना बेंजवाल व उनके पति रमाकांत बेंजवाल को हिमवंत सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में आयोजित समारोह का शुभारंभ केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने किया। उन्होंने हिमवंत कवि की जयंती पर प्रतिवर्ष होने वाले समारोह के लिए एक लाख देने की घोषणा भी की। साहित्यकार कृष्णानंद नौटियाल ने कहा कि चंद्र कुंवर ने साहित्यिक आभा से हिंदी जगत को आलोकित किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल की अध्यक्षता में हुए समारोह में लोक साहित्य में उल्लेखनीय कार्य के लिए साहित्यकार बीना बेंजवाल व रमाकांत बेंजवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित कविता पाठ जूनियर वर्ग में उदित व दिव्या और सीनियर वर्ग में तनिष्का व कृष्णा क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में कार्तिक कंडारी ने प्रथम व भावना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चिल्ड्रन एकेडमी अगस्त्यमुनि प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चंद्र कुंवर बर्त्वाल स्मृति शोध संस्थान के अध्यक्ष हरीश गुसाईं, गंभीर सिंह बर्त्वाल, नरेंद्र सिंह रौथाण, प्रधानाचार्य हरेंद्र बिष्ट, प्रधानाचार्या रागिनी नेगी, हरिपाल कंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, जिला व्यापार संघ के महामंत्री मोहन रौतेला, भाजपा जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed