फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bhunal and Uchhola villages won in kabaddi

कबड्डी में भुनाल और उच्छोला गांव ने मारी बाजी

Tue, 04 Jan 2022 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Bhunal and Uchhola villages won in kabaddi
रुद्रप्रयाग के जीआईसी घंघासू-बांगर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में - फोटो : RUDRAPRYAG
नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज घंघासू बांगर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर 100 मीटर दौड़ में साहिल व लंबी कूद में अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, हैंडबाल, बैंडमिंटन और एथलेटिक्स में खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के कबड्डी महिला वर्ग में भुनाल गांव व उच्छोला गांव और पुरुष वर्ग में उच्छोला व खोड़ गांव की टीम क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। वहीं, रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता के पुरुष जूनियर वर्ग में अरुण की टीम अव्वल रही। सीनियर वर्ग में मथ्यागांव ने बाजी मारी। इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में गोल्ड टीम प्रथम व शिखर टीम द्वितीय रही। वॉलीबाल स्पर्धा के पुरुष वर्ग में मथ्यागांव पैंथर्स ने लायन्स क्लब को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

एकल प्रतियोगिताओं के तहत लंबी कूद महिला वर्ग में दीक्षा, प्रिया व शांति व पुरुष वर्ग में अंकित, प्रमोद व संजय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 100 मीटर फर्राटा दौड़ पुरुष वर्ग में साहिल ने प्रथम, सुधांशु ने द्वितीय व जयेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को ट्राफी, मेडल व प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के जिला कार्यक्रम अधिकारी राहुल डबराल, विशिष्ट अतिथि व राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी आलोक नेगी, चरण सिंह नेगी, मंजू नेगी, भागीरथी, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed