फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag: Lord Madmaheshwar Bhog Murti of enshrined in Omkareshwar temple

Rudraprayag: ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुई भगवान मद्महेश्वर की भोगमूर्ति, छह महीने यहीं होगी पूजा

Tue, 22 Nov 2022 12:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2022 12:22 AM IST
सार

सोमवार को दोपहर बाद 2 बजे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची। यहां भक्तों के जयकारों के बीच डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा की। पुजारी शिवलिंग ने डोली की आरती उतारी।

विज्ञापन
Rudraprayag: Lord Madmaheshwar Bhog Murti of enshrined in Omkareshwar temple
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में हुए विरा? - फोटो : RUDRAPRYAG

विस्तार

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की भोगमूर्ति शीतकाल की छह माह की पूजा-अर्चना के लिए गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो गई है। इस मौके पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद 2 बजे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची। यहां भक्तों के जयकारों के बीच डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा की। पुजारी शिवलिंग ने डोली की आरती उतारी।
विज्ञापन


इसके बाद डोली को सभामंडप में विराजमान किया गया और भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली से भोग मूर्ति को उतारकर बूढ़ा मद्महेश्वर के पुष्परथ पर विराजमान किया गया। द्वितीय केदार ने रथ पर सवार होकर ओंकारेश्वर मंदिर की पांच परिक्रमा की। केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग की अगुवाई में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के पुजारी शिव शंकर लिंग ने पुजारी बागेश लिंग, टी.गंगाधर लिंग और शिवलिंग के साथ धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मद्महेश्वर भगवान की भोग मूर्तियों को गर्भगृह में स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व दोपहर 12 बजे भक्तों के जयकारों के साथ गिरीया से द्वितीय केदार की चल उत्सव डोली मंगोलचारी पहुंची। मंगोली के ग्रामीणों ने डोली को सोने का छत्र चढ़ाया। यहां से डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची। द्वितीय केदार के डोली आगमन के मौके पर ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, बीकेटीसी कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, युद्धवीर पुष्पवाण, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं मंदिर समिति के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, केेदारनाथ के धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed