{"_id":"67a36f804d0a51a662091c8e","slug":"beti-bachao-beti-padhao-drama-appreciated-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1032-110913-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटिका को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटिका को सराहा
Wed, 05 Feb 2025 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
घंघासू बांगर में दो दिवसीय किसान विकास मेले का समापन
विधायक ने मेले के लिए 1.5 लाख देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के सुदूरवरती क्षेत्र घंघासू में दो दिवसीय किसान विकास मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले में स्कूली बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाटिका का मंचन किया जिसे दर्शकों ने जमकर सराहा। विधायक ने मेले के आयोजन के लिए 1.5 लाख की सहायता देने की घोषणा की।
घंघासू बांगर के नौगाड़ तोक में आयोजित मेले में मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में मेले आयोजन करने का मकसद यहां की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का है। उन्होंने कहा की क्षेत्र की माथ्यगांव-उछोला सड़क का डामरीकरण कराएगा जाएगा और बक्सीर में पशु सेवा केंद्र की स्थापना की जाएगी। छेनागढ़-बधानीताल सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक ने केदारनाथ आपदा में प्रभावित घोड़ा-खच्चर संचालकों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 15-15 हजार के चेक वितरित भी किए। साथ ही मेले के आयोजन के लिए उन्होंने 1.5 लाख की सहायता देने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, संस्कृति विभाग देहरादून से आई टीम व स्थानीय कलाकार सुरेंद्र सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर वीरेंद्र बुटोला, भारत भूषण भट्ट, देवेश नौटियाल, मेला समिति अध्यक्ष सज्जन सिंह नेगी, उमेद नेगी, प्रदीप राणा, मंगल सिंह, सज्जन भंडारी, ईश्वर सिंह पंवार, आलोक नेगी और कैलाश बैरवाण आदि मौजूद थे।