फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Be ready to fight challenges with achievements: DM

उपलब्धियों के साथ चुनौतियों से लड़ने को भी रहें तैयार: डीएम

Fri, 25 Sep 2020 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Be ready to fight challenges with achievements: DM
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमिडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अमर उजाला मेधावी छा? - फोटो : RUDRAPRYAG
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2019-20 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जनपद के सात मेधावी छात्रों को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने ‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान’ से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन में उपलब्धियों के साथ ही चुनौतियों से निपटने को आत्मविश्वास होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में जनपद रुद्रप्रयाग का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी। कहा कि उपलब्धियां प्राप्त करने के साथ जीवन में चुनौतियां भी शुरू हो जाती हैं। इसलिए स्वयं का आत्मविश्वास मजबूत होना जरूरी है। इस दौरान मेधावियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी व अंग्रेजी, दोनों माध्यमों में बेहतर तैयारी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए भाषा का ज्ञान इतना महत्व नहीं रखता, लेकिन भाषा की समझ होनी जरूरी है। शिक्षाविद् ओम प्रकाश सेमवाल के संचालन में हुए समारोह में महिला कल्याण अधिकारी दीपिका कांडपाल व मेधावियों के अभिभावक मौजूद थे। छात्रा ईशा रावत किन्हीं कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

ये मेधावी हुए सम्मानित --
रुद्रप्रयाग जनपद से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड राज्य की मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले अभय नेगी, बीसवां स्थान पाने वाले यश तड़ियाल व 21वें स्थान पर रहे आशीष रावत को सम्मानित किया गया। जबकि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले तनुज जगवाण, चौथा स्थान पाने वाले ओम प्रपनदीप, आठवां स्थान पर रहे प्रणय जगवाण और दसवां स्थान प्राप्त करने वाले आदित्य बर्त्वाल को मेडल, प्रशस्तिपत्र व अमर उजाला एयर बुक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के लिए नियमित अध्ययन जरूरी: तरुण
सिविल सर्विस में भविष्य बनाने का लक्ष्य तय कर चुके मेदनपुर गांव निवासी सुरजीत सिंह व निर्मला देवी के बेटे तनुज जगवाण का कहना है कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन जरूरी है। आभा देवी सरस्वती विद्या मंदिर सुमाड़ी भरदार के छात्र तनुज सिविल सर्विस की तैयारी में जुटे है।
सेना में अफसर बनूंगा: ओम
प्रदीप सिंह कप्रवाण व रेखा देवी के सुपुत्र ओम प्रपनदीप भारतीय सेना व विंग कमांडर अभिनंदन से प्रेरित है। वह सेना में अफसर बनना चाहते हैं। गौरी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज विजयनगर, अगस्त्यमुनि के छात्र ओम का कहना है कि विषयवार पढ़ाई जरूरी है।
आईएएस अफसर बनकर करूंगा देशसेवा: अभय
आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे नाकोट गांव निवासी मदन सिंह नेगी के पुत्र अभय सिंह नेगी का कहना है कि सफलता के लिए शॉटकट नहीं हो सकता है। चिल्ड्रन एकेडमी पब्लिक इंटर कॉलेज जवाहरनगर के इस छात्र का कहना है कि पढ़ाई के लिए समय निश्चित नहीं किया जा सकता है।
डॉक्टर बनकर पहाड़ की सेवा करने की चाह: प्रणय
गौरी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र व हरेंद्र सिंह जगवाण के बेटे प्रणय जगवाण मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाकर पहाड़ की सेवा करना चाहते हैं। उनका मानना है कि पढ़ाई को जीवन की दिनचर्या के रूप में शामिल कर आगे बढ़ना चाहिए।
वैज्ञानिक बनना है मेरा लक्ष्य: आदित्य
बेला गांव निवासी लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल के पुत्र व सरस्वती विद्या मंदिर बेलणी के छात्र आदित्य अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। आदित्य का कहना है कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए परिश्रम जरूरी है।
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बनाऊंगा करियर: यश
सीखने की ललक को सफलता का मूल मंत्र मानने वाले यश तड़ियाल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते है। अगस्त्य पब्लिक स्कूल अगस्त्यमुनि के छात्र व फलई गांव निवासी महावीर सिंह तड़ियाल के बेटे यश का कहना लक्ष्य हासिल करने के लिए सीखने की ललक जरूरी है।

सिविल सेवा में सफल होना मेरा लक्ष्य: आशीष
फलई गांव निवासी धन सिंह रावत के पुत्र व अगस्त्य पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र आशीष रावत का कहना है कि सिविल सेवा में करियर बनाना चाहते हैं। वे प्रतिदिन चार से पांच घंटे पढ़ाई जरूरी मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed