फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bank fraud in rudraprayag.

आगाह करने के बाद भी लोग हो रहे ठगी के शिकार

Thu, 19 May 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 19 May 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
Bank fraud in rudraprayag.
धोखा

बार-बार आगाह करने के बाद भी लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यहां पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक के साथ हुआ। फोन कर ग्राहक से एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी लेकर ठगी करने वाले गिरोह ने एक व्यक्ति के खाते से 15 हजार से अधिक की रकम उड़ा ली है।

विज्ञापन


बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक विजय को सुबह 10 बजे मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें उन्हें यह कहा गया कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। कार्ड को जारी रखने के लिए उनसे एटीएम का नंबर पूछा गया। खाताधारक की ओर से जानकारी देने के आधे घंटे बाद मोबाइल पर तीन संदेश आए।
विज्ञापन


खाताधारक ने शाम को घर पहुंचने पर मोबाइल चेक किया तो पाया कि उसके खाते से क्रमश: 9999, 5000 और 600 रुपये निकाले गए हैं। खाते में मात्र 157 रुपये शेष हैं। इधर, बैंक प्रबंधन का कहना है कि किसी भी खाताधारक को उसके खाते से जुड़ी जानकारी मोबाइल या बेस फोन पर नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को निरंतर इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इधर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि किसी भी उपभोक्ता के मोबाइल पर अगर  बैंक खाते से जुड़ी जानकारी या लॉटरी खुलने की बात कही जा रही तो तुरंत ना कह दें और तुरंत संबंधित बैंक प्रबंधन को सूचित करें।

विदित हो कि 11 मई को टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक सुमाड़ी में भी फर्जी तरीके से एटीएम बदलकर खाते से 37200 रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed