फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bailey Bridge completed in a week in Rambara

रामबाड़ा में एक सप्ताह में बनकर तैयार हुआ बैली ब्रिज

Sun, 22 May 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Bailey Bridge completed in a week in Rambara
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा में मंदाकिनी नदी पर स्टील फोल्डिंग पुल बनकर तैयार हो गया है। 18 मीटर लंबे पुल के निर्माण में एक सप्ताह का समय लगा है।
विज्ञापन

आपदा में पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके रामबाड़ा में बीते वर्षों में अस्थायी एल्युमीनियम का पुल बनाया गया था, लेकिन यह पुल यात्रा के दबाव को झेलने में नाकाफी साबित हो रहा था। बीते सप्ताह जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने डीडीएमए को रामबाड़ा में बैली ब्रिज बनाने का निर्देश दिए थे। 16 मई से डीडीएमए (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि) ने मंदाकिनी नदी पर बैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया था। 18 मीटर लंबा यह पुल एक सप्ताह में बनकर तैयार हो गया है। पुल के बनने से अब केदारनाथ जाने वाले व दर्शन कर लौटने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पुल से एक साथ घोड़ा-खच्चर व यात्री आवाजाही कर सकते हैं। सोमवार से पुल को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed