फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Baba's Doli will pass through nine km of snow

नौ किमी बर्फ के बीच से गुजरेगी बाबा की डोली

Sat, 18 Apr 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Baba's Doli will pass through nine km of snow
बाबा केदार की डोली 28 अप्रैल को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर नौ किमी दो तरफा कई फीट बर्फ के बीच बनाए गए तीन मीटर चौड़े रास्ते से होकर धाम पहुंचेगी। पैदल मार्ग पर छानी कैंप से रुद्रा प्वाइंट तक करीब 700 मीटर बर्फ से घिरा हुआ है, जिसे एक सप्ताह में साफ कर दिया जाएगा। 25 अप्रैल से पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से धाम तक आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को सुबह 6.10 मिनट पर खोले जाएंगे। इसके लिए इन दिनों वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के 130 मजदूर पैदल रास्ते से बर्फ हटाने में जुटे हैं। अगले एक सप्ताह में छानी कैंप से रुद्रा प्वाइंट के बीच रास्ता तैयार किया गया। इसके बाद गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए आवाजाही पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि रामबाड़ा से केदारनाथ तक अब भी पांच से सात फीट तक बर्फ है। यहां पैदल मार्ग पर बर्फ को काटकर तीन मीटर चौड़ा रास्ता बनाया गया है। रामबाड़ा से छानी कैंप के बीच सात हिमखंड जोनों पर 25 से 40 फीट तक बर्फ है। बीते वर्ष भी बाबा केदार के भक्तों को कपाट खुलने के एक माह बाद तक करीब साढ़े चार किमी बर्फ के बीच बने रास्ते से गुजरकर धाम पहुंचना पड़ा था।
विज्ञापन

पैदल मार्ग और केदारनाथ क्षेत्र में अप्रैल में भी पांच से सात फीट बर्फ मौजूद है। 130 मजदूरों के द्वारा पैदल मार्ग बर्फ साफ करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज सेमवाल, टीम प्रभारी वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed