फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Baba Kedar's doli will reach Kedarnath today, the doors will open tomorrow

उत्तराखंड : आज केदारनाथ पहुंचेगी बाबा केदार की डोली, कल खुलेंगे कपाट

Thu, 05 May 2022 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2022 01:23 AM IST
सार

आज बृहस्पतिवार को बाबा केदार की पंचमुखी डोली अपने धाम पहुंचेगी और 6 मई को सुबह 6.25 बजे शुभ मुहूर्त पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

विज्ञापन
Baba Kedar's doli will reach Kedarnath today, the doors will open tomorrow
बाबा केदार की पंचमुखी डोली अंतिम पड़ाव गौरीकुंड पहुंची, भक्तों की उमड़ी भीड़... - फोटो : RUDRAPRYAG

विस्तार

केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली बुधवार को अपने अंतिम पड़ाव गौरीकुंड पहुंच गई है। आज बृहस्पतिवार को बाबा केदार की पंचमुखी डोली अपने धाम पहुंचेगी और 6 मई को सुबह 6.25 बजे शुभ मुहूर्त पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

विज्ञापन


बुधवार सुबह छह बजे से फाटा में बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति की विशेष पूजा-अर्चना की गई। धाम के लिए नियुक्त मुख्य पुजारी टी-गंगाधर लिंग ने आराध्य का शृंगार कर भोग लगाया और आरती उतारी। इस मौके पर लोगों ने फूल, अक्षत से बाबा का स्वागत करते हुए दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह 7.45 बजे बाबा की पंचमुखी डोली ने अपने धाम के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन


सीतापुर, सोनप्रयाग होते हुए बाबा केदार की डोली पूर्वाह्न 11 बजे अंतिम रात्रि पड़ाव गौरीकुंड पहुंची, जहां ग्रामीणों, तीर्थपुरोहितों ने डोली का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाबा केदार की डोली सुबह 8 बजे धाम के लिए प्रस्थान करेगी। 17 किमी पैदल रास्ते का सफर तय कर डोली दोपहर को केदारनाथ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 मई को धाम में कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल ने बताया कि कोरोनाकाल के चलते बीते दो वर्षों में डोली को सूक्ष्म रूप से धाम पहुंचाया गया था, लेकिन इस बार पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से गौरीकुंड तक भक्तों का उत्साह अपने चरम पर रहा है।

आराध्य ने भूतनाथ मंदिर में किया विश्राम
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली ने अपने मंदिर से प्रस्थान के बाद भूतनाथ मंदिर में विश्राम किया। इस मौके पर पुजारियों ने आराध्य की पूजा-अर्चना करते हुए भोग लगाकर आरती उतारी।


तुंगनाथ मंदिर के मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी ने बताया कि 5 मई को चल उत्सव विग्रह डोली भूतनाथ मंदिर से प्रस्थान कर विभिन्न गांवों से होते हुए रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी। जबकि 6 मई को डोली चोपता से अपने मंदिर चोपता पहुंचेगी। जहां पर विधि-विधान के साथ पूर्वाह्न 11 बजे कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद आराध्य की छह माह की पूजा मंदिर में ही की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed