फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Atul and Gaurav elected Best Group Commander

अतुल व गौरव चुने गए सर्वश्रेष्ठ ग्रुप कमांडर

Wed, 17 Mar 2021 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Atul and Gaurav elected Best Group Commander
जीआईसी बसुकेदार व सिद्धसौड़ का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर अतुल व गौरव को सर्वश्रेष्ठ ग्रुप कमांडर चुना गया। जबकि सानिया, निहारिका, दीक्षा, राखी व जयदीप शाह को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राप्रावि पाली में संपन्न हुए जीआईसी बसुकेदार के एनएसएस शिविर के अंतिम दिन नशा मुक्ति, भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण एवं कोविड-19 सावधानी व बचाव पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मनोज लाल ने कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन, प्रशासन की योजनाओं के बारे में जानकारी मिली है। साथ ही साफ-सफाई, बालिका शिक्षा व कोराना के प्रति जागरूकता बढ़ी है। मौके पर जिला समन्वयक जगदीश टम्टा, जितेंद्र सिंह, शिव कुमार, सतीश भट्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे। उधर, जखोली ब्लॉक के जीआईसी सिद्धसौड़ में शिविर के समापन पर नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कारयुक्त उत्तराखंड पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बलराम सिंह पंवार व शाखा प्रबंधक संजय भट्ट ने शिविर में हुए कार्यक्रमों की सराहना की। शिविर में स्वयंसेवी सुमान सिंह को कर्मठ पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम अधिकारी विनय सेमवाल , प्रधानाचार्य भगत सिंह रावत, राघवनांद गौड़, अनीता रावत, प्रमोद रावत, सैनपाल शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed