फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ATM installed in Kedarnath will start operations from tomorrow

केदारनाथ में एटीएम स्थापित कल से होगा संचालन शुरू

Thu, 28 Oct 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
ATM installed in Kedarnath will start operations from tomorrow
केदारनाथ में एटीएम हुआ स्थापित। - फोटो : RUDRAPRYAG
11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में एचडीएफसी बैंक ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एटीएम स्थापित कर दिया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के समीप ही एटीएम को लगाया गया है, जिसका फिटिंग कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। 30 अक्तूबर से एटीएम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

केदारनाथ में एटीएम मशीन के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बैंक के क्षेत्रीय अधिकारियों से बातचीत कर चुके हैं। एटीएम में केदारनाथ में प्रतिदिन पहुंच रहे यात्रियों की संख्या के हिसाब से एटीएम में धनराशि रखी जाएगी। रुद्रप्रयाग बैंक शाखा से हेलीकॉप्टर के जरिये एटीएम के लिए धनराशि पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

बैंक के उत्तराखंड सर्किल हेड बकुल सिक्का, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक महेंद्र सैलानी ने बताया कि केदारनाथ में 30 अक्तूबर से एटीएम का संचालन शुरू हो जाएगा। एटीएम मशीन की सुरक्षा व नियमित मॉनीटरिंग के लिए केदारपुरी में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं, जिन्हें रुद्रप्रयाग शाखा के साथ जिला कार्यालय से लिंक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed