{"_id":"6ae1ef1be6ac7d1888097ae4","slug":"assembly-elections-2027-bjp-meeting-in-rudraprayag-bansuri-swaraj-told-about-booth-empowerment-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव-2027: रुद्रप्रयाग में भाजपा की बैठक, बांसुरी स्वराज बोलीं-बूथ सशक्तीकरण से मजबूत होगा संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव-2027: रुद्रप्रयाग में भाजपा की बैठक, बांसुरी स्वराज बोलीं-बूथ सशक्तीकरण से मजबूत होगा संगठन
Wed, 28 Oct 2026 06:23 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:23 PM IST
सार
राज्य सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और बूथ स्तर पर उसकी सक्रिय उपस्थिति है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।
विज्ञापन
भाजपा की संगठनात्मक बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव को भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में लोकसभा सांसद व भाजपा की राज्य सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और बूथ स्तर पर उसकी सक्रिय उपस्थिति है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने कहा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों में व्यापक सहभागिता करने से पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत होगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा सत्र: विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने संगठनात्मक कार्यों में निरंतरता, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने की। जिला प्रभारी सतीश लखेड़ा एवं सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट ने पिछले संगठनात्मक कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।