फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Aryan and Aanchal top in 800 meters race

800 मीटर दौड़ में आर्यन व आंचल अव्वल

Mon, 06 Dec 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Aryan and Aanchal top in 800 meters race
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर अंडर-14 आयु बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में जखोली के आर्यन और बालिका वर्ग में अगस्त्यमुनि की आंचल सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन मुख्य अतिथि केदारनाथ विस के विधायक मनोज रावत ने किया। उन्होंने खेलों में प्रतिभाग करने वाली टीमों से अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन का आह्वान भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम मनुज गोयल ने की। जिला युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला ने छह दिवसीय खेल प्रतियोगिता के बारे में बताया। खराब मौसम के कारण पहले दिन अंडर-14 बालक/बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में अगस्त्यमुनि के मोहित नेगी व ऊखीमठ के आदित्य और बालिका वर्ग में जखोली की सपना व अगस्त्यमुनि की अंजली ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, जेएस खत्री, नवीन बिष्ट, मनोज बजरियाल, राधिका, कमलेश जमलोकी, नितिन, दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed