{"_id":"6ae08871279e52841b07e73c","slug":"10-and-20-rupee-notes-are-not-available-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121827-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: नहीं मिल रहे 10 और 20 रुपये के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: नहीं मिल रहे 10 और 20 रुपये के नोट
Tue, 27 Oct 2026 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 27 Oct 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। नवंबर में त्योहार एवं शादी का सीजन है लेकिन बाजार और बैंक से अभी से 10 और 20 रुपये के नए नोट नहीं मिल रहे हैं। लोगों ने बैंक प्रबंधन से जल्द 10 और 20 के नोट उपलब्ध कराने की मांग की।
स्थानीय विकास बिष्ट ने बताया कि शादी के कार्यों के लिए उन्हें 10 और 20 रुपये के नोटों की जरूरत है लेकिन बाजार और बैंक में तलाश करने के बाद भी गड्डियां नहीं मिल पा रही हैं। मसाला व्यापारी प्रकाश गुनसोला का कहना है कि बाजार में छोटे नोट दिखाई नहीं दे रहे हैं। जरूरत के समय नए नोट नहीं मिलने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वहीं भारतीय स्टेट बैंक अगस्त्यमुनि के शाखा प्रबंधक विपुल कुमार ने बताया कि 10 और 20 रुपये के नए नोटों की गड्डियां रुद्रप्रयाग स्थित जिला शाखा में ही उपलब्ध हैं। लोग वहां से जरूरत के अनुसार ले सकते हैं। संवाद