फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Army officials welcomed the torch journey to Rudraprayag

रुद्रप्रयाग पहुंची मशाल यात्रा का सेना के अधिकारियों ने किया स्वागत

Sat, 23 Jan 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Army officials welcomed the torch journey to Rudraprayag
वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्वर्ण जयंती पर देशभर में अलग-अलग स्थानों से मशाल यात्रा निकाली जा रही है। शनिवार को लैंसडौन से रुद्रप्रयाग पहुंची मशाल यात्रा का उप कमांडिंग ऑफिसर आरएसआर कृष्णन ने यात्रा का स्वागत किया। रविवार को मशाल यात्रा जोशीमठ के लिए रवाना होगी, जबकि 27 जनवरी को मशाल यात्रा पुन: रुद्रप्रयाग पहुंचेगी। इस मौके पर गुलाबराय मैदान में मुख्य अतिथि डीएम मनुज गोयल वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के वीर सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित करेंगे। उप कमांडिंग ऑफिसर आरएसआर ने बताया कि इस युद्ध में रुद्रप्रयाग क्षेत्र के दो जवानों दयाल सिंह और दरवान सिंह ने भी अहम योगदान दिया था। युद्ध में दरवान सिंह शहीद हो गए थे। इस मौके पर सूबेदार दादा साहेब पाटिल, 6-गढ़वाल रायफल के नायब सूबेदार दिलीप सिंह समेत अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed