फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Approved eight trade , running just two

स्वीकृत आठ ट्रेड, चल रहे हैं सिर्फ दो

Wed, 03 Feb 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Wed, 03 Feb 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
जनपद में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। इसकी बानगी ऊखीमठ आईटीआई में देखने को मिल रही है। यहां  25 वर्ष से संस्थान को अपना भवन नहीं मिल पाया है। वहीं यूपी के समय स्वीकृत 8 ट्रेडों में अब सिर्फ दो ही संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण के उद्देश्य से संचालित आईटीआई खानापूर्ति साबित हो रहे हैं। संसाधन विहीन संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। वर्ष 1989 में ऊखीमठ में स्वीकृत आईटीआई का 1991 में संचालन शुरू हुआ। तब संस्थान में मोटर मैकेनिक, इलैक्टिशियन, पलंबर, वायरमैन, रेडियो/टीवी मैकेनिक, आशुलिपि हिंदी और सिलाई-कटिंग स्ंिवग ट्रेड स्वीकृति दी गई थी। वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य बनने के बाद अब तक संस्थान को अपना भवन नसीब नहीं हो पाया। जबकि वन विभाग ने वर्ष 2006-07 में किमाणा गांव के चारी तोक में संस्थान के लिए 48 नाली भूमि दी थी। आईटीआई में वर्तमान में सिर्फ आशुलिपि हिंदी और सिलाई-कटिंग ट्रेड ही चल रहे हैं, जिसमें क्रमश 10 और 6 युवतियां प्रशिक्षण ले रही हैं। टीन शेड में शौचालय और पानी की व्यवस्था भी नहीं हैं।
विज्ञापन



इनका कहना है -
संस्थान का संचालन रुद्रप्रयाग आईटीआई से हो रहा है। जरूरी सुविधाओं के लिए उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन सुध नहीं ली जा रही है।
-- डीएस नेगी, प्रभारी आईटीआई ऊखीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed