Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Announcement of Guptkashi Sub-District Hospital remains in limbo even after four years

Rudraprayag News: चार साल बाद भी अधर में गुप्तकाशी उप जिला चिकित्सालय की घोषणा

Fri, 13 Nov 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 13 Nov 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Announcement of Guptkashi Sub-District Hospital remains in limbo even after four years
14 नाली से अधिक भूमि उपलब्ध होने के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का है इंतजार
विज्ञापन

वर्ष 2022 में हुई थी अस्पताल खोलने की घोषणा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गुप्तकाशी केदारघाटी का प्रमुख व्यापारिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष श्रद्धालु और आसपास के कई गांवों के ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गुप्तकाशी पर निर्भर हैं। चार साल पहले यहां उप जिला अस्पताल खोलने की घोषणा की गई थी मगर भूमि चिह्नित के बाद भी यहां अस्पताल नहीं खुल पाया। लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है।
वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री की ओर से गुप्तकाशी में उप जिला चिकित्सालय खोलने की घोषणा की गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश गोस्वामी बताते हैं कि नगर पंचायत के अंतर्गत गढतरा में भूमि चिह्नित हुई थी। स्थानीय स्तर पर इस दिशा में प्रयास और औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। मगर अब ग्राम पंचायत ल्वारा में उप जिला चिकित्सालय बनना है जिसका कार्य भी लंबित है। केदार काशी संघर्ष समिति अध्यक्ष मदन सिंह रावत बताते हैं कि गुप्तकाशी में स्वास्थ्य विभाग के पास 14 नाली से अधिक भूमि है। यहीं पर उच्च सुविधाओं से युक्त चिकित्सालय बनाया जा सकता है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को समिति ने पत्र दिया है। कांग्रेस मनरेगा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक बगवाड़ी ने बताया कि भूमि चिह्नित किए जाने के बावजूद अब तक निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

---
प्रतिदिन पहुंचते हैं 60 मरीज
गुप्तकाशी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सौरभ ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 60 मरीज पहुंचते हैं। वर्तमान में यहां तीन चिकित्सक, तीन फार्मेसी अधिकारी सहित 12 स्वास्थ्य कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दृष्टि से यहां स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed