वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी स्मृति छह किमी लंबी मैराथन में दो सौ युवा/युवतियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में अंकित सिंह और बालिका वर्ग में निकिता फरस्वाण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को डिग्री कॉलेज जखोली से ग्राम पंचायत ललूड़ी स्थित मठियाणा देवी मंदिर परिसर वीर शिरोमणि माधो सिंह स्मृति द्वार तक 6 किमी हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन के बालक वर्ग में अमरदीप सिंह व रवींद्र सिंह और बालिका वर्ग में ममता व गार्गी ने क्रमश:: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने विधायक निधि से निर्मित वीर शिरोमणि स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। इस मौके पर क्षेपं सदस्य भूपेंद्र भंडारी, प्रधान शीला भंडारी, रंगकर्मी बलदेव राणा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, कुलेंद्र राणा, मेहरबान सिंह रावत, संपूर्णानंद सेमवाल, एसडीएम परमानंद राम, तहसीलदार मोहम्मद शादाब आदि मौजूद थे।