फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Anganwadi workers' SIMs not operational

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सिम नहीं हुए चालू

Thu, 28 Nov 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers' SIMs not operational
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के स्मार्ट फोन के सिम समय पर एक्टिवेट नहीं होने पर बाल विकास अधिकारी हिमांशु बडोला को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने रोष जताते हुए एक दिन में उनके सिम एक्टिवेट कर संबंधित को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सिम चालू होने के बाद भी यदि कोई कार्यकर्ता एप्लीकेशन के अनुरूप कार्य नहीं करती तो उसे तत्काल हटाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने शुक्रवार से हरहाल में जिले में संचालित 688 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ता मोबाइल एप्लीकेशन से कार्य करने हुए मिलने चाहिए। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता की फोटो एप्लीकेशन पर अपलोड करने को कहा। डीएम ने विभाग की वित्तीय प्रगति न्यून होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बाल विकास अधिकारी को नेशनल न्यूट्रिशन मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना समेत अन्य विभागीय योजनाओं की वित्तीय प्रगति की डिटेल शनिवार तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डा. एसके झा. वरिष्ठ कोषाधिकारी शशि सिंह और डीईओ माध्यमिक एलएस दानू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed