फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   amit shah became the first home minister to reach rudraprayag after independence of india

उत्तराखंड: आजादी के बाद रुद्रप्रयाग पहुंचने वाले पहले गृहमंत्री बने अमित शाह, बाबा रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

Fri, 28 Jan 2022 09:02 PM IST
Vikas Kumar विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Jan 2022 09:02 PM IST
सार

गुलाराबराय से गृहमंत्री शाह रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे से होते हुए रुद्रनाथ मंदिर पहुंचे। जहां पर पारंपरिक विधि-विधान से मंदिर के पुजारी ने उन्हें तिलक लगाया और सूक्ष्म पूजा-अर्चना कराई। 

विज्ञापन
amit shah became the first home minister to reach rudraprayag after independence of india
महर्षि नारद की तपस्थली में अमित शाह ने बाबा रुद्रनाथ के दर्शन किए - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजाद भारत के 75 वर्ष में अमित शाह पहले केंद्रीय गृहमंत्री हैं, जो संगमस्थली रुद्रप्रयाग पहुंचे हैं। उन्होंने महर्षि नारद की तपस्थली में बाबा रुद्रनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व इस मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंची थीं।

विज्ञापन


अलकंनदा-मंदाकिनी नदी के संगम पर स्थित रुद्रप्रयाग का विशेष धार्मिक महत्व है। इस स्थान की पहचान भगवान शिव के रुद्र नाम से ही जानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा जी के पुत्र नारद ऋषि ने यहां पर 100 वर्ष तक भगवान शिव की तपस्या की थी। तब, भगवान शिव ने प्रसन्न होकर उन्हें रुद्र रूप में दर्शन दिए थे। यही नहीं, नारद ऋषि ने संगम किनारे भगवान शिव की पूजा की थी, जिस पर आराध्य ने उन्हें वीणा का ज्ञान दिया था। इसी लिए इस स्थान को रुद्रनगरी भी कहा जाता है। संगम पर नारद शिला स्थित है, जिसका एक हिस्सा जून 2013 की आपदा में ध्वस्त हो गया था। इस धार्मिक स्थल पर शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। यहां पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने भगवान रुद्रनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। 
विज्ञापन


गुलाराबराय से गृहमंत्री शाह रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे से होते हुए रुद्रनाथ मंदिर पहुंचे। जहां पर पारंपरिक विधि-विधान से मंदिर के पुजारी ने उन्हें तिलक लगाया और सूक्ष्म पूजा-अर्चना कराई। यह पहला मौका था, जब इस प्राचीन मंदिर में कोई बड़ी राजनीतिक हस्ती पहुंची। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती यहां पूजा-अर्चना कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के महंत धर्मानंद गिरी ने बताया कि प्राचीन मंदिर में देश के गृहमंत्री का आना सुखद था। उम्मीद है कि वह इस मंदिर के जीर्णेाद्धार और प्रचार-प्रसार के लिए आने वाले दिनों में कुछ न कुछ करेंगे। बता दें कि रुद्रनाथ मंदिर का वर्ष 1920 में रुद्रप्रयाग नगर के निर्माता कहे जाने वाले स्वामी सच्चिदानंद स्वामी ने पुनरोद्धार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed