फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Allopathic Pharmacist Unemployed Association demands employment

ऐलोपैथिक फार्मेसिस्ट बेरोजगार संघ ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Sun, 22 Nov 2020 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Allopathic Pharmacist Unemployed Association demands employment
बेरोजगार एलोपैथी संघ ने एलोपैथिक बेरोजगारों की उपेक्षा पर रोष जताते हुए प्रदेश सरकार से रोजगार की मांग की है। इस मौके पर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विजय जमलोकी को अध्यक्ष व ज्योति प्रकाश कुर्मांचली को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

यहां हुई संघ की बैठक में वक्ताओं का कहना था कि सरकार ने पहले उपकेंद्रों से 600 पदों को समाप्त किया, जिससे प्रशिक्षितों के रोजगार की उम्मीद धूमिल हो गई। जबकि सरकार ने वेलनेस सेंटरों पर 1900 एलोपैथिक फार्मेसिस्टों को लगाने की योजना भी शुरू नहीं की। उन्होंने सरकार से उपकेंद्रों में फार्मेसिस्ट के पदों को पुनर्जीवित कर वर्षवार नियुक्ति करने, वेलनेस सेंटरों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पुनर्गठन की प्रक्रिया से रिक्त पदों को भरने की मांग की है। इस मौके पर कार्यकारिणी का गठन करते हुए जेपी सकलानी को उपाध्यक्ष, प्रदीप त्रिवेदी को मीडिया प्रभारी और कृष्णकांत जुगराण का कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर इंद्र कुमार, राजेंद्र, हरीश पंवार, नवीन वशिष्ठ, राजबीर सिंह समेत अन्य बेरोजगार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed