फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Allegations on Sugarcane Slip

गन्ना पर्चियों के वितरण में मनमानी से किसान आक्रोशित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Allegations on Sugarcane Slip
शांतिपुरी में खेत में खड़ी गन्ने की फसल। - फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। किच्छा चीनी मिल की ओर से दी जाने वाली गन्ना पर्चियों के वितरण में मनमानी से जवाहरनगर और शांतिपुरी के गन्ना किसानों में आक्रोश पनप रहा है। बारिश की मार से परेशान किसानों को एक साथ दर्जनों पर्चियां गन्ना सप्लाई के लिए थमा दी गई हैं। इसके चलते अब किसान बारिश के पानी से भरे खेतों से गन्ना कटाई को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दरअसल किच्छा चीनी मिल प्रबंधन ने कुछ समय से बंद पड़ी गन्ना पर्चियों के वितरण को एकाएक शुरू कर दिया है। इससे कई किसानों को गन्ना सप्लाई के लिए 12 से अधिक पर्चियां थमा दी गई हैं। मिल प्रशासन के मनमाने व्यवहार से किसान परेशान और नाराज हैं। किसानों का आरोप है कि मिल प्रशासन ने पहले किसानों को समय से पर्चियां सप्लाई नहीं कर उनकी अगेती बुवाई का नुकसान किया। अब खेतों में जलभराव के बावजूद एक साथ कई पर्चियां जारी कर उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

शांतिपुरी नंबर दो और चार में किसानों के गन्ना पर्चियों की सप्लाई एक माह से बंद पड़ी है। जवाहरनगर के किसान और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित बिशन सिंह मेहरा ने बताया कि वर्तमान में उनके खेत में सवा एकड़ गन्ने की फसल लगी है। डेढ़ माह से एक भी पर्ची नहीं दी गई थी। वर्तमान में बारिश से खेत में पानी भरा है और मिल प्रशासन ने एक साथ नौ पर्चियां जारी कर दी हैं। उनके पास गन्ना छिलाई के लिए न तो मजदूर हैं और न ही खेत से निकासी का रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिपुरी नंबर चार के किसान अशोक जोशी ने बताया कि पूरे सीजन में गन्ना पर्चियों के लिए सोसाइटी के चक्कर काटता रहा। हर बार पर्ची निकालने उनके दायरे के बाहर होने की बात कही गई थी। अब कांटा फ्री हुआ तो सारी पर्ची एक साथ भेज दी गईं हैं। इस संबंध में मिल प्रबंधन से संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed