{"_id":"6abcf4491ab3a33d5a0ffa10","slug":"all-five-trekkers-who-went-on-the-kedarnath-vasukital-trek-are-safe-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121282-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर गए पांचों ट्रैकर सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर गए पांचों ट्रैकर सुरक्षित
Wed, 30 Sep 2026 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 30 Sep 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने बताया सभी सुरक्षित, गंगी-घुत्तू, टिहरी की ओर से गए सभी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांच ट्रैकर संपर्क टूटने के बाद लापता हो गए थे। बुधवार को उनसे संपर्क हुआ तो वह सभी के सुरक्षित होने की सूचना मिली।
परिजनों ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को बताया कि पांचों से संपर्क हो गया है और वे सुरक्षित हैं। सभी गंगी-घुत्तू, टिहरी की ओर से निकल गए हैं। ट्रैकिंग दल में चंद्रापुरी निवासी और 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में तैनात अमित फर्सवाण, जग्गी बगवान निवासी और 40वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग में तैनात नवीन रावत, उत्तरकाशी वन विभाग में फॉरेस्टर प्रवेश चौहान, जग्गी बगवान निवासी विवेक और रांऊलेंक निवासी तथा वर्तमान में केदारनाथ में पशुपालन विभाग में तैनात संजय सिंह रावत शामिल थे। जानकारी के अनुसार पांचों 25 सितंबर को केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर गए थे। इसके बाद उनकी ऑडिन कोल ट्रैक के रास्ते गंगोत्री जाने की योजना थी। संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना दी थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस नियंत्रण कक्ष, वन विभाग और 40वीं वाहिनी पीएसी से समन्वय कर ट्रैकिंग दल के संबंध में जानकारी जुटाई गई। बुधवार को परिजनों से संपर्क होने पर सभी पांचों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है।